अयोध्या: रामनवमी पर 26 LED वाहनों पर चलेगी भगवान राम की जीवन गाथा, डीएम ने किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने रामनवमी मेले के दृष्टिगत बेहतर ढंग से आयोजन करने को लेकर महत्वपूर्ण स्थलों का नगर आयुक्त विशाल सिंह के साथ भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि आम जनमानस को रामनवमी का मेला दिखाने व उनके मनोरंजन के लिए होर्डिंग्स लगाई गई हैं। साथ ही शहर में लगभग 26 की संख्या में …

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने रामनवमी मेले के दृष्टिगत बेहतर ढंग से आयोजन करने को लेकर महत्वपूर्ण स्थलों का नगर आयुक्त विशाल सिंह के साथ भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि आम जनमानस को रामनवमी का मेला दिखाने व उनके मनोरंजन के लिए होर्डिंग्स लगाई गई हैं।

साथ ही शहर में लगभग 26 की संख्या में एलईडी वाहन/डिस्प्ले बोर्ड लगाये गए हैं, जिन पर भगवान राम के चरित्र पर आधारित कार्यक्रम आदि को प्रसारण करने का भी निर्देश दिया गया है।

इस दौरान उन्होंने समस्त तैयारियों को अंतिम रूप देने, मेला क्षेत्र में बनाये गये शौचालय, पेयजल हेतु वाटर कूलर की क्रियाशीलता, साफ सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। पर्यटन विभाग द्वारा बनाये गये समस्त 17 शौचालयों को प्रत्येक दशा में आज ही क्रियाशील करने का निर्देश दिया।

पौराणिक स्थल की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान मणिपर्वत का भी निरीक्षण कर बेहतर साफ सफाई करने, सुविधा प्रदान करने, सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्था बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

पढ़ें- भागतलपुर में सिपाही प्रशिक्षण स्कूल के निकट मिले चार संदिग्ध बम, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

संबंधित समाचार