बिजनौर : एमएलसी के लिए कल होगा मतदान, प्रशासन ने की तैयारियां पूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। शनिवार को होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिसके चलते पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला एवं थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने फोर्स के साथ नगर पालिका नगीना मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र पर नगर पालिका के सभासद, नगर पंचायत बढ़ापुर के सभासद मतदान करेंगे। …

बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। शनिवार को होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिसके चलते पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला एवं थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने फोर्स के साथ नगर पालिका नगीना मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र पर नगर पालिका के सभासद, नगर पंचायत बढ़ापुर के सभासद मतदान करेंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होगा।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं चुनाव के मद्देनजर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला तथा कृष्ण मुरारी दोहरे ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य मार्ग पर फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी व पुलिस फोर्स ने मुख्य मार्ग पर दुकानों के सामान बाहर लगा कर रहे कर अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों से तत्काल सामान हटाने तथा दुकानों के आगे वाहनों को खड़ा ना करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि यदि दुकानों के आगे वाहन खड़े किए जाएंगे तो उनका चालान काटा जाएगा। तथा वाहनों को सीज भी किया जाएगा। फ्लैग मार्च नगीना कोतवाली मार्ग स्थित पुलिस चौकी चित्तौड़गढ़ पहुंचकर संपन्न हुआ।

ये भी पढ़ें:- बरेली: बीडीए ने एक और पेट्रोल पंप किया सील, बोले- यह भी होगा ध्वस्त

संबंधित समाचार