यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान कल, पोलिंग पार्टियां रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। विधान परिषद चुनावों के लिए कल यानी शनिवार को मतदान होंगे। इसके लिए चुनाव आयोग ने सारी तैयारियां कर ली है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। पोलिंग पार्टियों में कुल चार सदस्य होंगे जिसमें एक पीठासीन और तीन मतदान अधिकारी होंगे ।जिले के 15 ब्लाकों को मतदान केंद्र …

बाराबंकी। विधान परिषद चुनावों के लिए कल यानी शनिवार को मतदान होंगे। इसके लिए चुनाव आयोग ने सारी तैयारियां कर ली है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। पोलिंग पार्टियों में कुल चार सदस्य होंगे जिसमें एक पीठासीन और तीन मतदान अधिकारी होंगे ।जिले के 15 ब्लाकों को मतदान केंद्र बनाया गया है।

विधान परिषद चुनाव में कुल 2854 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। भाजपा से अंगद सिंह तो क्षय सपा से राजेश यादव  ‘राजू’ चुनाव मैदान में हैं तो वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उमाशंकर सिंह चुनाव मैदान में हैं। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सांसद , विधायक ,स्नातक एमएलसी, जिला एवं निकायों के प्रतिनिधि और अध्यक्ष करेंगे।

सभी 15 बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विधान परिषद चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये है। सभी 15 मतदान केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था में 22 थानाध्यक्ष , क्षेत्रीय सीओ, तथा भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ 2 कम्पनी अर्धसैनिक बलो की तैनाती की गई है।

चुनाव आयोग की तरफ से के. रवीन्द्र नायक को चुनाव प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है । जिला मुख्यालय पर दो अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है ।15 मतदान केन्द्रों पर 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 6 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गये है जिन पर चुनाव को पूरी सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: आखिरकार कांग्रेस को सदस्यता अभियान की याद आ ही गयी

संबंधित समाचार