बरेली: निजी रास्ते पर किया कब्जा, जिलाधिकारी से शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। निजी रास्ते पर कब्जा किये जाने को लेकर आनंद बिहार के 50 से अधिक लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने अवैध रूप से कराई गई बाउंड्रीवाल को बंद कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की गुहार लगाई है। आनंद बिहार कालोनी के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारी को दिए ज्ञापन …

बरेली, अमृत विचार। निजी रास्ते पर कब्जा किये जाने को लेकर आनंद बिहार के 50 से अधिक लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने अवैध रूप से कराई गई बाउंड्रीवाल को बंद कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की गुहार लगाई है। आनंद बिहार कालोनी के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि उनकी कालोनी का निजी रास्ता उत्तर से दक्षिण की ओर नेशनल हाईवे पर निकलता है।

इस रास्ते के पश्चिम की ओर कब्रिस्तान है, जिसका मुख्य एवं एक मात्र रास्ता नेशनल हाईवे पर ही स्थित है। इस स्थान पर अवैध रूप से कालोनी विकसित की जा रही है, जिसके पश्चिमी प्लाट्स का रास्ता अनाधिकृत रूप से उनकी कालोनी के प्राइवेट रास्ते में खोलने का प्रयास हो रहा है। इससे उन लोगों को आपत्ति है। उन्होंने बताया कि उन लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने जांच की और यूपी 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से चल रहा निर्माण कार्य रुकवाया। कुछ दिन बात फिर से अराजक तत्वों ने बाउंड्रीवाल तोड़ दी। वहां के लोगों ने बाउंड्रीवाल बंद कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सरताज, अमन, अरशद खान, कल्लू, सलीम, आरिफ, सद्दाम, जमील अहमत आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: महिला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट ठप, डीएम से शिकायत

संबंधित समाचार