बीच सड़क पर Birthday Party: शहीद पथ पर खुलेआम युवक ने किया फायरिंग, मुकदमा दर्ज
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के फिनिक्स प्लासियो मॉल के पास में युवकों के बीच सड़क पर खुलेआम फायरिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कार में आए कुछ युवकों ने शहीद पथ पर बीच सड़क जन्मदिन की पार्टी मनाई। जहां एक युवक ने रिवाल्वर …
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के फिनिक्स प्लासियो मॉल के पास में युवकों के बीच सड़क पर खुलेआम फायरिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कार में आए कुछ युवकों ने शहीद पथ पर बीच सड़क जन्मदिन की पार्टी मनाई। जहां एक युवक ने रिवाल्वर से हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया।
अचानक हुई फायरिंग से राहगीर और वाहन सवार दहशत में आ गए। शुक्रवार देर शाम युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह कहा कहना है कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर तंज कसते हुए लिखा कि भाजपा 2.0 के राज में-यूपी डूबा अपराध में… आज का अपराधनामा।
यह भी पढ़ें:-आयुष अभियान के सफल सारथी बनें आयुर्वेद के विद्यार्थी : मुख्यमंत्री योगी
