बाराबंकी: एसपी ने किया घुंघटेर थाने का वार्षिक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए दिशा-निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने शुक्रवार को थाना घुंघटेर का वार्षिक निरीक्षण कर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने सर्वप्रथम सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, आगन्तुक कक्ष, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, कंप्यूटर-कक्ष, मेस, बैरक आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने पुलिस कर्मियों को जनता के साथ शालीन व्यवहार …

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने शुक्रवार को थाना घुंघटेर का वार्षिक निरीक्षण कर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने सर्वप्रथम सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, आगन्तुक कक्ष, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, कंप्यूटर-कक्ष, मेस, बैरक आदि का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होने पुलिस कर्मियों को जनता के साथ शालीन व्यवहार व उनकी समस्याओं का समुचित निस्तारण थाना परिसर को स्वच्छ रखने, कार्यालय अभिलेखों के बेहतर व व्यवस्थित रख-रखाव के लिए निर्देशित किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी फतेहपुर योगेन्द्र कुमार व थानाध्यक्ष घुंघटेर अमर चौरसिया व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें:-बरेली: जल संरक्षण के लिए तालाबों को बांध व नहर से जोड़ा जाएगा

संबंधित समाचार