लखनऊ: विधायक राजेश्वर सिंह ने सपा के आरोपों को किया खारिज, कहा- वो पार्टी हमेशा गुंडागर्दी करती रही है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधान परिषद चुनाव में नगर निगम मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के सरोजिनी नगर से विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एमएलसी की सभी 36 सीटें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीतेंगे। समाजवादी पार्टी के इस आरोप पर कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने …

लखनऊ। विधान परिषद चुनाव में नगर निगम मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के सरोजिनी नगर से विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एमएलसी की सभी 36 सीटें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीतेंगे।

समाजवादी पार्टी के इस आरोप पर कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने सपा प्रत्याशियों को नामांकन नहीं करने दिया, इस पर विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि ये सपा नेताओं की सोच है। वो पार्टी हमेशा गुंडई करती रही है। हमारी पार्टी कभी ऐसी नहीं रही। हम उत्तर प्रदेश की सभी 36 विधान परिषद की सीटें जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि विधान परिषद में बहुमत आने के बाद निश्चित तौर पर जनता को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा क्योंकि अभी तक विधानसभा में तो हम बहुमत पास करा लेते थे लेकिन विधान परिषद में ऐसा नहीं हो पाता था।

अब विधान परिषद में भी कोई भी विधेयक पास कराना आसान हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निर्विरोध जीत चुके हैं और इन 27 की 27 सीटों पर सभी प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे।

पढ़ें- सुधांशु सरिया की फिल्म ‘सना’ में नजर आएंगी एक्ट्रेस पूजा भट्ट

संबंधित समाचार