दबंग खान ने शेयर की शर्टलेस फोटो, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर शर्टलेस फोटो शेयर की है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की है जिसमें उनका बीस्ट मोड नजर आ रहा है। सलमान की इस सुपर हॉट बॉडी को देखकर उनके फैंस को उनकी आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ याद आने लगी …

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर शर्टलेस फोटो शेयर की है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की है जिसमें उनका बीस्ट मोड नजर आ रहा है। सलमान की इस सुपर हॉट बॉडी को देखकर उनके फैंस को उनकी आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ याद आने लगी है।

सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक एडिटेड फोटो शेयर की है। जिसमें वह जिम लुक में पत्तियों के बीच नजर आ रहे हैं। एक्टर फोटो में फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पोस्ट के शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, “ग्रीन लीव्स मैटर्स।” दबंग खान का यह लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

यशराज फिल्म्स के बैनर में बन रही फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिका है। टाइगर 3, 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी।

पढ़ें-लंबे समय तक रहेगा ‘द कश्मीर फाइल्स’ का प्रभाव : राम गोपाल वर्मा

संबंधित समाचार