बाराबंकी: शराब माफियाओं पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, जब्त की संपत्ति
बाराबंकी। सरकार ने शराब माफिया और उनके सहयोगियों के खिलाफ कड़े एक्शन लिए हैं। शराब माफिया उत्तम जायसवाल और उसके सहयोगियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसकी 87 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति को जब्त किया है। अवैध शराब के कारोबारियों और उनके सहयोगियों की संपत्ति कुर्की की …
बाराबंकी। सरकार ने शराब माफिया और उनके सहयोगियों के खिलाफ कड़े एक्शन लिए हैं। शराब माफिया उत्तम जायसवाल और उसके सहयोगियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसकी 87 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति को जब्त किया है।
अवैध शराब के कारोबारियों और उनके सहयोगियों की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई प्रशासन ने शुरू कर दी है। जिले की फतेहपुर नगर पंचायत में शराब माफिया की कई संपत्तियां सील की गई हैं।
इनकी अनुमानित कीमत 87 लाख 75 हजार 9 रुपये आंकी गई है। दरअसल मोहल्ला मौलवीगंज के उत्तम जायसवाल के खिलाफ विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट के साथ 23 मुकदमे पंजीकृत हैं।
एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि एक मकान उत्तम जायसवाल और एक मकान अंजूलता के साथ दो मकान विपिन जायसवाल के हैं जिन्हें कुर्क करते हुए सील कर दिया गया।
वहीं इस मौके पर सीओ योगेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय, बड्डूपुर एसओ शिखा सिंह, मोहम्मदपुर खाला एसओ रामकिशन राणा सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।
पढ़ें- UP MLC Election 2022 LIVE: विधान परिषद का मतदान जारी, 10 बजे तक लखनऊ-उन्नाव में हुई 25.86% वोटिंग
