बहराइच: कतार में मतदान करने पहुंचे लोग, 12 बजे तक 59 प्रतिशत हुआ मतदान
बहराइच। जिले में समय बढ़ने के साथ ही मतदान का ग्राफ भी बढ़ने लगा है। दोपहर 12 बजे तक 59 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। बहराइच और श्रावस्ती एमएलसी चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतदान का ग्राफ धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने बताया एमएलसी निर्वाचन में पूर्वान्ह …
बहराइच। जिले में समय बढ़ने के साथ ही मतदान का ग्राफ भी बढ़ने लगा है। दोपहर 12 बजे तक 59 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। बहराइच और श्रावस्ती एमएलसी चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतदान का ग्राफ धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है।
जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने बताया एमएलसी निर्वाचन में पूर्वान्ह 12बजे तक 59.82 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के जिलाधिकारी और एसपी रिसिया के बाद बलहा विकास खंड में जायजा लेने पहुंचे। शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। उधर सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, मल्हीपुर के ब्लॉक प्रमुख शिवम ने नगर पालिका में बने बूथ में मतदान किया।
पढ़ें-Lucknow University: PG क्लास के लिए ऑनलाइन अप्लाई करें 11 अप्रैल से, जानें पूरी डिटेल
