Sri Lanka crisis : सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष, राष्ट्रपति गोटबाया पर भी महाभियोग चलाने की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका में खराब आर्थिक संकट के बीच नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) के सांसद विजिथा हेराथ ने कहा कि  अगर राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें राष्ट्रपति पद से हटाने के लिए महाभियोग का प्रस्ताव लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर वह लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं हैं तो …

कोलंबो। श्रीलंका में खराब आर्थिक संकट के बीच नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) के सांसद विजिथा हेराथ ने कहा कि  अगर राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें राष्ट्रपति पद से हटाने के लिए महाभियोग का प्रस्ताव लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर वह लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं हैं तो हम उन पर महाभियोग चलाने और उन्हें हटाने के लिए तैयार हैं। खलीज टाइम्स ने शनिवार को यह रिपोर्ट दी हैं।

राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने की तैयारी
हेराथ ने कहा कि लोगों के सामने आसन्न आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए संसद को पहले राजनीतिक संकट का हल निकालना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि वह और उनकी पार्टी राजपक्षे के खिलाफ महाभियोग और अविश्वास प्रस्ताव दोनों को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं तथा लोगों से राष्ट्रपति पर इस्तीफा देने के लिए दबाव बनाने का आह्वान करते हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यह समय है कि देश में मौजूदा संकट का समाधान के लिए एक नए नेता के कार्यभार संभालने का हैं।

लोगों का भी जारी है प्रदर्शन
आपको बता दें कि आर्थिक दुश्वारियों को लेकर राजपक्षे से इस्तीफा देने की मांग को लेकर देश के तमाम इलाकों में लाखों लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। राजपक्षे ने पद छोड़ने की मांग को मानने से इनकार किया है। हालांकि, उनके अपने गठबंधन के सदस्य इस सप्ताह सरकार विरोधी प्रदर्शनों में शामिल हुए। सत्तारूढ पार्टी के सांसदों ने संभावित हिंसा से बचने के लिए एक अंतरिम सरकार की नियुक्ति का आह्वान किया है। आर्थिक संकट से कैसे निपटा जाए? इस पर तीन दिनों की बहस में संसद आम सहमति तक पहुंचने में विफल रही है।

ये भी पढ़ें : कनाडा में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया शोक

 

संबंधित समाचार