बहराइच: एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, लखनऊ ले जाते समय रास्ते में हुआ प्रसव
बहराइच। शहर के मोहल्ला चांदमारी बक्शीपुरा निवासी महिला को खून की कमी पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय बाराबंकी में एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव हुआ। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मोहल्ला बख्शीपुरा चांदमारी निवासी मैसरून …
बहराइच। शहर के मोहल्ला चांदमारी बक्शीपुरा निवासी महिला को खून की कमी पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय बाराबंकी में एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव हुआ। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मोहल्ला बख्शीपुरा चांदमारी निवासी मैसरून (27) पत्नी साहब आलम गर्भवती थी। शुक्रवार को परिवार के लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस से गर्भवती महिला को महिला जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया गया। खून की रिपोर्ट आने पर खून की मात्रा हिमोग्लोबिन 6 पॉइंट 70 आया। इस पर जिला महिला अस्पताल की डॉक्टर रुचि यादव नॉर्मल डिलीवरी कराने में असमर्थ जताया। मरीज की हालत ज्यादा खराब होने पर उनको रात्रि 10:00 बजे लखनऊ के लिए रिफर कर दिया।
रिफर के पश्चात साहब आलम ने ए एल एस एंबुलेंस पर (एडवांस लाइफ सपोर्ट) पर कॉल किया। काल के बाद एलएस एंबुलेंस स्टॉप ईएमटी राहुल सिंह एवं चालक पवन कुमार शर्मा मरीज को लेकर 10:30 पर मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज क्योन मेरी लखनऊ के लिए रवाना हुए। रास्ते में रात्रि 1:05 पर मसौली बाराबंकी के पास गर्भवती को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर एमटी राहुल सिंह एवं चालक पवन कुमार शर्मा ने सूझबूझ से नॉर्मल डिलीवरी कराया। प्रसव पर बेटी ने जन्म दिया। इस समय जच्चा बच्चा स्वस्थ है और मरीज को मेडिकल कॉलेज क्योंन मेरी में भर्ती कराया गया है।
