सुल्तानपुर: औषधि विभाग की टीम ने अवैध मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, तीन के खिलाफ FIR दर्ज
सुल्तानपुर। अवैध संचालित मेडिकल स्टोर और क्लीनिक के खिलाफ औषधि विभाग की टीम ने छापेमारी की। मेडिकल स्टोर पर मिले सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है। विकास खण्ड अन्तर्गत क्षेत्र के गांव और कस्बों में अवैध संचालित मेडिकल स्टोरों व क्लीनिक की शिकायत सीएम पोर्टल पर होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर औषधि …
सुल्तानपुर। अवैध संचालित मेडिकल स्टोर और क्लीनिक के खिलाफ औषधि विभाग की टीम ने छापेमारी की। मेडिकल स्टोर पर मिले सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विकास खण्ड अन्तर्गत क्षेत्र के गांव और कस्बों में अवैध संचालित मेडिकल स्टोरों व क्लीनिक की शिकायत सीएम पोर्टल पर होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर औषधि निरीक्षक की टीम ने भदैया सीएचसी के पास संचालित मेडिकल स्टोर छापेमारी की।
निरीक्षण टीम को देखकर कुछ दवा विक्रेता दुकान को बंद कर फरार हो गये। कई घण्टे इंतजार के बाद दुकानदारों के वापस न लौटने पर देहात कोतवाली पहुंची।
औषधि निरीक्षक ने तीन दुकानों के नाम थाने में एफआईआर दर्ज कराकर दुकान से संबंधित अभिलेख विभाग को प्रेषित करने तक दुकानों को बंद कराने का निर्देश पुलिस को दिया है। औषधि निरीक्षक अनीता कुरील ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक व मेडिकल स्टोर पर लगातार छापेमारी की जाएगी।
पढ़ें- फैजाबाद-अंबेडकरनगर एमएलसी सीट के लिए भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने किया मतदान
