अयोध्या: किशोर से कुकर्म का मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद में कुकृत्य करने वाले अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अयोध्या, रुदौली, पूराकलंदर में दुष्कर्म की घटना के बाद अब गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक किशोर के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही …

अयोध्या। जनपद में कुकृत्य करने वाले अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अयोध्या, रुदौली, पूराकलंदर में दुष्कर्म की घटना के बाद अब गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक किशोर के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

सीओ सदर अयोध्या शैलेश प्रसाद गौतम ने बताया कि एक किशोर ने पैसला गांव निवासी बिभू तिवारी पर कुकर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो व एससी एसटी का केस दर्ज किया गया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कई अन्य आरोप भी लगाए हैं। इस मामले में आरोपी बिभू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शैलेश प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।

पढ़ें-बहराइच:लोन दिलाने के नाम पर हुआ फ्रॉड, साइबर सेल की मदद से वापस मिली रकम

संबंधित समाचार