बाराबंकी: सहायक आयुक्त की देखरेख में सम्पन्न हुई नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

त्रिवेदीगंज/बाराबंकी। जवाहर नवोदय विद्यालय सोनिकपुर में आयोजित कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा सहायक आयुक्त की देख रेख में सम्पन्न हुई। जिसमें 57 प्रतिशत छात्र अनुपस्थित रहे। कक्षा 9 की 4 रिक्त सीटों के लिये 641 अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन किया था।  शनिवार को आयोजित प्रवेश परीक्षा में 276 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुये। प्रवेश …

त्रिवेदीगंज/बाराबंकी। जवाहर नवोदय विद्यालय सोनिकपुर में आयोजित कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा सहायक आयुक्त की देख रेख में सम्पन्न हुई। जिसमें 57 प्रतिशत छात्र अनुपस्थित रहे। कक्षा 9 की 4 रिक्त सीटों के लिये 641 अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन किया था।  शनिवार को आयोजित प्रवेश परीक्षा में 276 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुये।

प्रवेश परीक्षा सहायक आयुक्त जवाहर नवोदय विद्यालय सम्भाग लखनऊ प्रसाद राव की निगरानी में सम्पन्न हुई। प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार यादव का कहना है कि 365 छात्रों ने आवेदन करने के बाद भी परीक्षा नहीं दी है।

यह भी पढ़ें:-केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने सपा मुखिया पर साधा निशाना, कहा- झूठ बोलते हैं अखिलेश

संबंधित समाचार