बहराइच: एसएसबी और पुलिस ने 150 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
बहराइच। एसएसबी और पुलिस ने गोपिया में वाहन चेकिंग के दौरान तीन तस्करों को पकड़ा है। इनके पास बरामद स्मैक को सीज कर तस्करों को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया है। एसएसबी 59वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट गौतम शर्मा के निर्देश पर एएसआई राजेंद्र चन्द, भूपेंद्र राय, जितेंद्र कुमार, योगेश कुमार और मोतीपुर थानाध्यक्ष …
बहराइच। एसएसबी और पुलिस ने गोपिया में वाहन चेकिंग के दौरान तीन तस्करों को पकड़ा है। इनके पास बरामद स्मैक को सीज कर तस्करों को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया है। एसएसबी 59वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट गौतम शर्मा के निर्देश पर एएसआई राजेंद्र चन्द, भूपेंद्र राय, जितेंद्र कुमार, योगेश कुमार और मोतीपुर थानाध्यक्ष बृजानन्द सिंह, मुलायम यादव, रविशंकर पांडेय, सोनू कनौजिया, लवकुश कुमार की टीम गोपिया बैराज के पास संयुक्त जांच कर रहे थे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोपहर पौने दो बजे तीन लोग आते दिखे। तलाशी के दौरान तीनों के पास से 150 ग्राम स्मैक मिली। जिसे सीज कर दिया गया है। जबकि तीनों को एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्करों की पहचान बाराबंकी जिले के थाना जहांगीरगंज इनायत नगर खिजीरपुर निवासी संजीव कुमार पुत्र राकेश कुमार, थाना कोठी के रामापुर निवासी अभिनेष कुमार पुत्र राम बक्श सिंह और राम सनेही घाट के ग्राम मऊ निवासी रवि प्रकाश वर्मा पुत्र अयोध्या प्रसाद के रूप में हुई है। एसएसबी के मुताबिक बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में डेढ़ करोड़ रुपए है।
यह भी पढ़ें: चोरों ने खुद को बताया अधिकारी और ले उड़े 60 फुट लंबा और 500 टन का पुल
