गरमपानी: कमरे से 19 पेटी देसी शराब बरामद, एक धरा
गरमपानी, अमृत विचार। क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब की बिक्री पर गंभीर रुख अपनाते हुए एसडीएम ने छापा मारकर देसी शराब की दुकान के पीछे स्थित कमरे से 19 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की। बेतालघाट क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ महिलाएं लगातार आक्रोशित थी। शुक्रवार को एसडीएम राहुल शाह ने विभागीय अधिकारियों …
गरमपानी, अमृत विचार। क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब की बिक्री पर गंभीर रुख अपनाते हुए एसडीएम ने छापा मारकर देसी शराब की दुकान के पीछे स्थित कमरे से 19 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की। बेतालघाट क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ महिलाएं लगातार आक्रोशित थी।
शुक्रवार को एसडीएम राहुल शाह ने विभागीय अधिकारियों के साथ छापेमारी अभियान चलाकर देसी शराब की दुकान के पीछे बने कमरों में 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब के साथ पकड़े गए भास्कर सिंह के खिलाफ बेतालघाट थाने में आबकारी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, देसी शराब की दुकान में भी कई अनियमितताएं पाई गईं।
दुकान में रेट लिस्ट नहीं लगाई गई थी जबकि स्टॉक बुक भी दुरुस्त नहीं थी। एसडीएम राहुल शाह ने मामले में कार्यवाही को जिला आबकारी अधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है।
थुआ ब्लॉक क्षेत्र अवैध शराब का चल रहा धंधा
गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के सुदूर थुआ ब्लॉक क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री तेज हो गई है। भारी मात्रा में गांवों में अवैध शराब पहुंचाई जा रही है। शराब बिक्री होने से किशोरों के भी नशे की गिरफ्त में फंसने की आशंका बनी हुई है। शाम ढलते ही शराबी गांव में उत्पात मचा रहे हैं। टोकने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
खुलेआम शराब की बिक्री होने से गांव के लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कई बार शराब बिक्री पर अंकुश लगाए जाने की मांग उठाई जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों ने गांव में शराब बिक्री करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
