हल्द्वानी: एनसीसी कैडेट्स को साथ लेकर पुलिस ने पढ़ाया ट्रैफिक नियमों का पाठ
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अब पुलिस ने स्कूली बच्चों और एनसीसी कैडेट्स को साथ में लेकर अभियान चलाने का फैसला लिया है। इसी क्रम में आज यातायात पुलिस ने एमबीपीजी कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स के साथ जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में सीओ ट्रैफिक यातायात …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अब पुलिस ने स्कूली बच्चों और एनसीसी कैडेट्स को साथ में लेकर अभियान चलाने का फैसला लिया है।
इसी क्रम में आज यातायात पुलिस ने एमबीपीजी कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स के साथ जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में सीओ ट्रैफिक यातायात विभा दीक्षित ने एनसीसी कैडेट्स को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। साथ ही कैडेट्स से नियमों के प्रचार प्रसार में आगे आने की अपील की।
इसके बाद यातायात पुलिस के जवानों ने एनसीसी कैडेट्स को साथ में लेकर शहर में जागरुकता रैली निकाली। सीओ ट्रैफिक विभा दीक्षित ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी हो और सड़क पर वाहन चलाने के दौरान वह नियमों का पालन करें, इसी उद्देश्य के साथ जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में ट्रैफिक सुधार को लेकर स्कूली बच्चों और एनसीसी कैडेट्स को साथ में लेकर जूनियर ट्रैफिक फोर्स भी बनाई जाएगी।
