हल्द्वानी: कैंसर हॉस्पिटल के पास जंगल में लगी आग, मची अफरातफरी
हल्द्वानी, अमृत विचार। कैंसर हॉस्पिटल के पास फैले जंगल में शनिवार की दोपहर अचानक आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। बताते चलें कि कैंसर हॉस्पिटल दो ओर से जंगल से घिरा है। बताया जाता है कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कैंसर हॉस्पिटल के पास फैले जंगल में शनिवार की दोपहर अचानक आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
बताते चलें कि कैंसर हॉस्पिटल दो ओर से जंगल से घिरा है। बताया जाता है कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे जंगल में अचानक आग लग गई। जिसका धुआं हॉस्पिटल में मरीजों को परेशान करने लगा। इधर, जंगल में लगी आग लगातार बढ़ रही थी, जिसके बाद इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी गई। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची दमकल टीम ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया गया कि लोग जंगल में कूड़ा फेंक जाते हैं और इसी कूड़े में अचानक आग लग गई।
