हल्द्वानी: छह दिन बाद भी होश में नहीं आया रिक्शेवाला, रिपोर्ट दर्ज
हल्द्वानी, अमृत विचार। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल रिक्शा चालक छह दिन बाद भी होश में नहीं आया है। बता दें कि रिक्शा चालक को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया था, जिससे उसके दोनों पैर टूट गये थे और शरीर में कई गंभीर चोटें आई थी। हादसे के बाद …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल रिक्शा चालक छह दिन बाद भी होश में नहीं आया है। बता दें कि रिक्शा चालक को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया था, जिससे उसके दोनों पैर टूट गये थे और शरीर में कई गंभीर चोटें आई थी।
हादसे के बाद से रिक्शा चालक बेहोश है और सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
राजेंद्र नगर राजपुरा नई बस्ती पड़ाव निवासी मुन्नी देवी पत्नी वीरपाल ने भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बीती 3 अप्रैल की रात करीब 11 बजे उनका भाई रिक्शा चालक पप्पू पुत्र शंकर लाल गुप्ता घर की ओर लौट रहा था।
भोटियापड़ाव चौकी के पास नानक स्वीट हाउस के सामने काले रंग की कार ने रिक्शे में टक्कर मार दी और चालक कार लेकर फरार हो गया था। उसे इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां वह अभी तक होश में नहीं आया। भोटियापड़ाव पुलिस ने मुन्नी देवी की तहरीर पर आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। भोटियापड़ाव चौकी के एसआई रविंद्र राणा ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है।
