बरेली: शिक्षा और राजनैतिक चेतना के बिना विकास संभव नहीं: सुधीर मौर्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आंवला, अमृत विचार । आंवला क्षेत्र के ग्राम बेहटा जुनू में सम्राट अशोक महान की जयंती मनाई गई। इस जयंती के अवसर पर टीकाराम मौर्य के यहां एक सभा हुई जिसमें सम्राट अशोक के आदर्शों पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुधीर मौर्य …

आंवला, अमृत विचार । आंवला क्षेत्र के ग्राम बेहटा जुनू में सम्राट अशोक महान की जयंती मनाई गई। इस जयंती के अवसर पर टीकाराम मौर्य के यहां एक सभा हुई जिसमें सम्राट अशोक के आदर्शों पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुधीर मौर्य उपाध्यक्ष ब्रज प्रांत एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ने अपने विचार व्यक्त किए उन्होंने कहा कि शिक्षा और राजनैतिक चेतना के बिना विकास संभव नहीं है। इस अवसर पर राजपाल मौर्य, नंदकिशोर मौर्य, अमर प्रकाश मौर्य, दयाराम मौर्य, सत्यपाल मौर्य, ओमप्रकाश मौर्य आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: लुप्त होते जा रहे हैं ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने वाले कुएं

संबंधित समाचार