आज का राशिफल।10 अप्रैल, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज अपने स्वभाव में लचीलापन रखें। पुराने कड़वे अनुभवों का स्मरण हो सकता है। दूसरों के कार्यों में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें। अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट रहना होगा। जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णय आपको बदलने पड़ेंगे। वृष आज भावनात्मक रूप से काफी सशक्त रहेंगे। आपके सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। …

मेष

आज अपने स्वभाव में लचीलापन रखें। पुराने कड़वे अनुभवों का स्मरण हो सकता है। दूसरों के कार्यों में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें। अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट रहना होगा। जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णय आपको बदलने पड़ेंगे।

वृष

आज भावनात्मक रूप से काफी सशक्त रहेंगे। आपके सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। मेहनत के दम पर अपना काम पूरा कर लेंगे। रुकी हुई पेमेंट आपको प्राप्त हो सकती है।

मिथुन

आज आप वैचारिक द्वंद में उलझे रहेंगे। अपनी योजनाओं को फिलहाल गोपनीय रहने दें। लोग आपकी बातों का बुरा मान सकते हैं। इसीलिये कड़वी भाषा का प्रयोग करना उचित नहीं है। जल्दबाज़ी में व्यावसायिक डील से आर्थिक नुकसान हो सकता है।

कर्क

आज नई संपत्ति के लेन-देन का विचार कर सकते हैं। मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आज परिजनों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा। लोग आपकी बातों को मानेंगे।

सिंह

आज घर से बाहर जा रहे हैं तो धूप और गर्मी को लेकर पूरी सावधानी बरतें। इंटरनेट के माध्यम से कोई बुरी सूचना मिलने की आशंका है। व्यापार में जोखिम उठाने से हानि हो सकती है। लोग आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं।

कन्या

आज व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। रुके हुए कार्य शुरू होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपका मन काफी हर्षित रहेगा। बुद्धिमान लोगों के साथ चर्चा होगी। कमीशन से जुड़े कार्यों से लाभ होगा।

तुला

आज अपने कर्म के प्रति समर्पित रहेंगे। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने का प्रयास कर सकते हैं। नए काम को लेकर जुनून रहेगा। दूसरों के झगड़ों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है।

वृश्चिक

आज व्यावसायिक कार्यक्रम अधूरे छूट सकते हैं। परिस्थितियों का मजबूती से सामना करें। व्यावसायिक यात्रा से आपको लाभ मिलने की संभावना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिल सकती है।

धनु

आज मन में संशय की स्थिति रहेगी। छोटी-छोटी बातों में तनाव न लें। गर्मी के कारण उल्टी-दस्त की समस्या उभर सकती है। जल और मौसमी फलों का पर्याप्त सेवन करें। भावनात्मक रूप से काफी कमजोर महसूस करेंगे।

मकर

आज करियर और प्रोफेशन में प्रगति होने के योग बन रहे हैं। अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट रहेंगे। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। दोस्तों की इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे। अपने अन्तर्मन की आवाज अवश्य सुनें।

कुंभ

आज शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। अपनी उपलब्धियों से प्रसन्न रहेंगे। किसी कार्य में जल्दबाज़ी न करें। मन में नए रचनात्मक विचार आयेंगे। जिस पर कार्य करके आपको भविष्य में काफी लाभ होगा। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है।

मीन

आज बदलते मौसम के कारण आपकी स्थिति खराब होगी। जॉब के प्रति आपकी जवाबदेही बढ़ सकती है। किसी अटके हुए मामले में आपको दोबारा उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स में गति बढ़ेगी।