मुरादाबाद : बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल, काशीपुर से चैती का मेला देखकर लौट रहे थे घर
मुरादाबाद,ठाकुरद्वारा,अमृत विचार। उत्तराखंड के काशीपुर से चैती का मेला देखकर लौट रहे बिजनौर के श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर ठाकुरद्वारा सुरजननगर मार्ग पर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर लगभग दो दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। तुरंत आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते पुलिस मौके …
मुरादाबाद,ठाकुरद्वारा,अमृत विचार। उत्तराखंड के काशीपुर से चैती का मेला देखकर लौट रहे बिजनौर के श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर ठाकुरद्वारा सुरजननगर मार्ग पर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर लगभग दो दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। तुरंत आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जिसमें चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों को उचित इलाज न मिलने और उन्हें काशीपुर के निजी अस्पताल रेफर करने के विरोध में लोगों ने सरकारी अस्पताल में हंगामा किया। बाद में पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
बिजनौर जनपद के स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव सिपाहियों वाला निवासी लगभग दो दर्जन लोग बच्चों और महिलाओं के साथ उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में चल रहे चैती मेले में मां की पूजा-अर्चना करने और मेला देखने के लिए गए थे। पूजा-अर्चना के बाद रविवार सुबह करीब 10 बजे घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर चालक राहुल दूसरे ट्रैक्टर चालक से रेस लगाने लगा। आगे निकलने की होड़ में राहुल ट्रैक्टर-ट्राली से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने से आ रही बाइक को रौंदते हुए पलट गई। सभी श्रद्धालु ट्राली के नीचे दब गए। यह देख ट्रैक्टर चालक राहुल मौके से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें : सड़क पर नशे में भीख मांगने वाले बच्चों की होगी काउंसलिंग
