बाराबंकी: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव, निकाली गई शोभायात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जनपद भर के मंदिरों में श्री रामनवमी का पावन पर्व श्रद्धालुओं ने बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। पर्व को लेकर मंदिरों में तरह तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। भगवान श्री राम के जन्म पर मनाया जाने वाला यह श्री राम नवमी पर्व उत्तर प्रदेश वासियों में विशेष महत्व रखता …

बाराबंकी। जनपद भर के मंदिरों में श्री रामनवमी का पावन पर्व श्रद्धालुओं ने बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। पर्व को लेकर मंदिरों में तरह तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। भगवान श्री राम के जन्म पर मनाया जाने वाला यह श्री राम नवमी पर्व उत्तर प्रदेश वासियों में विशेष महत्व रखता है। जिसको लेकर ज्यादातर मंदिरों में कहीं सत्संग की व्यवस्था है। तो कहीं शोभायात्रा निकालकर भक्त भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाएंगे।

शहर स्थित लाजपत नगर में श्री राम जानकी मंदिर मंदिर में सुबह सही हवन पूजन शुरुआत हो गया था। दोपहर में हुई हवन की पूर्णाहुति में सैकड़ों की संख्या में पुरुष,बच्चे, बुजुर्ग महिलाएं शामिल रहे। इसके बाद भगवान श्री राम अन्नकूट के प्रसाद का वितरण विशाल भंडारे के साथ किया गया। जो दोपहर में हवन की समाप्ति के बाद शुरू होकर रात होने तक चलता रहा। श्री राम जानकी मंदिर लाजपत नगर के मुख्य पुजारी पंडित सोनू बताते हैं की पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म त्रेता युग में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अयोध्या में हुआ था। तब से यह दिन श्री राम नवमी के नाम से विश्व भर में विख्यात है।

भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम और बड़े ही दयालु है। वह अपने भक्तों की मनोकामना बहुत जल्द पूर्ण करते हैं। बाराबंकी जनपद अयोध्या से सटे होने के नाते यहां श्री राम नवमी का पर्व भक्तजन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महामंत्री लक्ष्मण वाधवानी,अरुण अग्रवाल, राकेश उप्पल, विनोद बाबा,अंकित वैश्य, राकेश सचदेवा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

गायों को खिलाया गुड़

भगवान श्री रामचंद्र जी के जन्मोत्सव पर जमीन हुसैनाबाद ग्राम पंचायत के प्रधान सोनू सिंह ने रविवार सुबह अपनी पंचायत के ही गो आश्रलय केंद्र पर जाकर करीब 600 गोवंशों को 2 कुंटल गुड़ अपने हाथ से खिलाया है। यहां गुड़ खिलाने में बबलू सिंह, प्रदीप,नवदीप, रामसमुझ, चंदे, तिलक, दिनेश, पप्पू, जगदीश आदि कर्मियों ने प्रधान का सहयोग किया। प्रधान सोनू सिंह का कहना है कि बेजुबान गोवंशों की सेवा करने से मुझे सुकून मिलता है।

पढ़ें-गोरखपुर: सीएम योगी ने कन्या पूजन कर की मातृ शक्ति की आराधना

संबंधित समाचार