गोरखपुर: बच्चे पॉकेट मनी के जरिए कर रहे हैं जरूरतमंद रोजेदारों की मदद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। रमज़ान शरीफ़ में लोग एक दूसरे की अपने स्तर से मदद कर रहे हैं। वहीं बच्चे भी जरूरतमंद रोज़ेदारों की मदद करने में पीछे नहीं हैं। बहादुर शाह ज़फ़र कॉलोनी बहरामपुर के गुलाम वारिस, अजीजुल ख़ान, अल्तमस, राजा, शब्लू, कैफ़, सेराज, आसिफ आदि अपनी पॉकेटमनी से जरूरतमंद रोज़ेदारों के यहां खजूर, चना बेसन, चीनी, …

गोरखपुर। रमज़ान शरीफ़ में लोग एक दूसरे की अपने स्तर से मदद कर रहे हैं। वहीं बच्चे भी जरूरतमंद रोज़ेदारों की मदद करने में पीछे नहीं हैं। बहादुर शाह ज़फ़र कॉलोनी बहरामपुर के गुलाम वारिस, अजीजुल ख़ान, अल्तमस, राजा, शब्लू, कैफ़, सेराज, आसिफ आदि अपनी पॉकेटमनी से जरूरतमंद रोज़ेदारों के यहां खजूर, चना बेसन, चीनी, चिप्स, चना दाल, नमक व तेल पहुंचाकर दुआएं हासिल कर रहे हैं। इन्होंने अपने ग्रुप का नाम ब्रिंग स्माइल्स रखा है।

ग्रुप का नेतृत्व कर रहे गुलाम वारिस ने बताया कि रोज़ा रखकर जरूरतमंदों की मदद करने से बहुत सुकून मिल रहा है। फिलहाल 16 परिवारों में जरूरत का सामान पहुंचा दिया गया है। यह सिलसिला यूं ही पूरे रमज़ान माह तक चलता रहेगा। अबकी जितनी भी पॉकेटमनी मिलेगी सब जरूरतमंद रोज़ेदारों पर खर्च कर की जाएगी।

पढ़ें-बहराइच: वन विभाग का हाल बेहाल!, वनकर्मी बोले- न पिंजड़ा है और न गोला, कैसे पकड़ें तेंदुआ?

 

संबंधित समाचार