बहराइच: पानी की टंकी बनी शो पीस, तीन माह से नहीं आ रहा पानी, नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
नानपारा/बहराइच। जिले के नानपारा तहसील नकही गांव में करोड़ों की लागत से बने पानी टंकी से सप्लाई नहीं हो रही है। इससे नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। नानपारा तहसील क्षेत्र के ग्राम नकही में जल निगम की ओर से पानी टंकी का निर्माण कराया गया था। जिस पर दो करोड़ से अधिक …
नानपारा/बहराइच। जिले के नानपारा तहसील नकही गांव में करोड़ों की लागत से बने पानी टंकी से सप्लाई नहीं हो रही है। इससे नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। नानपारा तहसील क्षेत्र के ग्राम नकही में जल निगम की ओर से पानी टंकी का निर्माण कराया गया था।
जिस पर दो करोड़ से अधिक रूपये का खर्च आया था। इसके बाद से पानी सप्लाई शुरू की गई, लेकिन तीन माह पूर्व पानी टंकी में कुछ तकनीकी खामी आ गई। जिसके चलते पानी सप्लाई बंद हो गई। लेकिन अभी तक जल निगम की ओर से पानी सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
सभी का कहना है कि जल निगम की शिथिलता के चलते अभी तक सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। नाराज ग्रामीणों ने जल निगम के एक्सईएन को पत्र भेजकर खामी को दूर सप्लाई शुरू करने की मांग की है। इस मामले एक्सईएन सौरभ सुमन को फोन लगाया गया तो उनका नंबर नॉट रीचबल बताता रहा।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: बहन की विदाई में व्यस्त थे सभी, घर में मासूम पर गिरा खौलते दूध का भगोना
