प्रयागराज: भाजपा एमएलसी व बिजली विभाग के अभियंता पर दर्ज हुआ मुकदमा, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। प्रयागराज की जार्जटाउन पुलिस ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार अग्रवाल की तहरीर पर भाजपा एमएलसी सुरेंद्र चौधरी के खिलाफ के केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा एमएलसी ने भी अधिशासी अभियंता पर मुकदमा दर्ज करा दिया है। दोनों तरफ से की गई क्रास FIR के बाद पुलिस अब …

प्रयागराज। प्रयागराज की जार्जटाउन पुलिस ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार अग्रवाल की तहरीर पर भाजपा एमएलसी सुरेंद्र चौधरी के खिलाफ के केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा एमएलसी ने भी अधिशासी अभियंता पर मुकदमा दर्ज करा दिया है। दोनों तरफ से की गई क्रास FIR के बाद पुलिस अब इस मामला में बहुत फूंक-फूंककर कदम रख रही है।

अधिशासी अभियंता मनोज अग्रवाल के मुताबिक, गुरुवार को बिजली विभाग के डायरेक्टर कॉमर्शियल के निर्देशन में मेंहदौरी में बिजली चोरी रोको अभियान चलाया जा रहा था। जांच के दौरान विजिलेंस टीम द्वारा शकीबा खातून के लॉज में बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद 2.50 लाख का जुर्माना लगाया गया। साथ ही, 24 अन्य लोगों पर भी बिजली चोरी पकड़ी जाने के बाद कार्रवाई की गई थी।

वहीं, बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी में जुर्माने की कार्रवाई के बाद शकीबा खातून ने एमएलसी सुरेंद्र चौधरी से बात कराई थी। अभियंता के मुताबिक, फोन पर बातचीत के दौरान एमएलसी ने कहा कि वह उनकी बहन है, छोड़ दीजिए। जिसके बाद मेरे द्वारा उन्हें बताया गया कि मामले के संबंध में लिखा पढ़ी व कार्रवाई हो चुकी है। अब छोड़ना संभव नहीं है। हालांकि, 40% जुर्माना भरवा दीजिए कनेक्शन चलवा देंगे।

इसके बाद शुक्रवार को शकीबा अपने पति के साथ दफ्तर पहुंची और पुनः जुर्माने का असेसमेंट कराया, जिसके बाद अभियंता ने 2.50 लाख जुर्माने का 40 फीसदी यानी करीब एक लाख जुर्माना भरकर कनेक्शन जुड़वाने को कहा था और बिना जुर्माना भरे कनेक्सन जोड़ने से इंकार कर दिया।

अभियंता मनोज अग्रवाल के आरोप के मुताबिक, कुछ देर बाद एमएलसी सुरेंद्र चौधरी पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट का कुछ कर्मचारियों ने वीडियो बनाना शुरू किया तो उसे जबरदस्ती डिलीट करा दिया गया। अभियंता का आरोप है कि उनके हाथ और सिर में अंदरूनी चोट आई है। इस संबंध में तहरीर देते हुए उन्होंने कहा कि वह मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं।

वहीं, इस संबंध में एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने भी अभियंता मनोज अग्रवाल पर भ्रष्टाचार समेत जातिसूचक शब्दों के तहत अपमानित करने का आरोप लगाते हुए जार्जटाउन थाने में तहरीर दी थी। साथ ही एमएलसी ने घटना के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भी अवगत कराया था। वहीं, घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार का कहना था कि जांच के बाद मामले में सख्त कार्रवाई की जायेगी। वहीं अब दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: कोतवाल आशुतोष त्रिपाठी को दी गई यातायात संभालने की जिम्मेदारी, विवादों से रहा है पुराना नाता

संबंधित समाचार