महंगाई को लेकर बोले नड्डा, कहा- जहां विकास होता है, महंगाई बढ़ती ही है
शिमला। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कहा कि जहां विकास होता है, महंगाई बढ़ती ही है। यहां चार दिवसीय दौरे पर आए नड्डा ने मीडिया से बातचीत में महंगाई के बारे में सवाल पूछने पर कहा कि कोविड के कारण यह परिस्थितियां उपजी हैं। उन्होंने दावा किया कि …
शिमला। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कहा कि जहां विकास होता है, महंगाई बढ़ती ही है। यहां चार दिवसीय दौरे पर आए नड्डा ने मीडिया से बातचीत में महंगाई के बारे में सवाल पूछने पर कहा कि कोविड के कारण यह परिस्थितियां उपजी हैं।
उन्होंने दावा किया कि देश और प्रदेश में काफी विकास हुआ है और बताया कि जून के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स की आईपीडी सेवाओं का शुभारंभ कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
जेपी नड्डा ने किया ऐलान, हिमाचल में जयराम ठाकुर ही होंगे सीएम फेस
