मुरादाबाद : जिला बार एसोसिएशन वार्षिक चुनाव, 17 पदों के लिए होगा मतदान
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 2022 सोमवार से शुरू होने जा रहा है। जिसके तहत सोमवार से जिला बार में नामांकन पत्रों की खरीदारी शुरू होगी। जिला बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के चैयरमैन फारूक अहमद निजामी ने बताया कि सोमवार 11 अप्रैल से अध्यक्ष व महामंत्री समेत 17 पदों के …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 2022 सोमवार से शुरू होने जा रहा है। जिसके तहत सोमवार से जिला बार में नामांकन पत्रों की खरीदारी शुरू होगी।
जिला बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के चैयरमैन फारूक अहमद निजामी ने बताया कि सोमवार 11 अप्रैल से अध्यक्ष व महामंत्री समेत 17 पदों के लिए नामांकन पत्रों की खरीद शुरू होगी और सोमवार से ही नामांकन पत्र दाखिल किए जायेंगे।
इसके बाद 12 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 13 अप्रैल को नाम वापसी होगी। इसके बाद 15 अप्रैल को अध्यक्ष व महामंत्री समेत 17 पदों के लिए मतदान किया जायेगा।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि, देवी के रूप में पूजी गईं कन्याएं
