बहराइच: लाखों की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रूपईडीहा/बहराइच। एसएसबी और रूपईडीहा पुलिस ने एक महिला तस्कर को 123 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला के पास नेपाली और भारतीय रुपए भी बरामद हुआ है। जिसे सीज कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में रविवार को रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी ने मादक पदार्थ तस्करों …

रूपईडीहा/बहराइच। एसएसबी और रूपईडीहा पुलिस ने एक महिला तस्कर को 123 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला के पास नेपाली और भारतीय रुपए भी बरामद हुआ है। जिसे सीज कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में रविवार को रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा जंग बहादुर यादव ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी के द्वारा गठित टीम के उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह पुलिस बल और एसएसबी के साथ गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर जांच के दौरान नई बस्ती कस्बा रुपईडीहा निवासी शकीला उर्फ मुस्कान पत्नी लाल बादशाह को दोपहर एक बजे 123 स्मैक व 2500 रुपये भारतीय व 6200 रुपये नेपाली के साथ गिरफ्तार किया गया।

महिला तस्कर के विरुद्ध थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बरामद स्मैक और नकदी को सीज कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 70 लाख रुपए है। टीम में हेड कांस्टेबल राजेन्द्र मोदनवाल, विरेन्द्र गुप्ता, सुप्रिया पाल और एसएसबी से एएसआई दीप सिंह भाटी, अरबिन्द कुमार यादव, सुमेर सिंह, ऊषा प्रकाश, पटेल दिपीका बेन शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-राजधानी में 10 मई तक लगाई गई धारा 144, जानिए प्रशासन ने क्यों उठाया यह कदम?

संबंधित समाचार