उत्तराखंड: करन माहरा बने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, यशपाल आर्य संभालेंगे नेता प्रतिपक्ष की कमान
हल्द्वानी, अमृत विचार। आखिरकार अपने अस्तित्व को बरकरार रखने की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल ही गया। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष और विधायक दल के उपनेता के नाम पर भी मुहर लग गई है। बेहद चौंकाने वाले अंदाज में कांग्रेस ने हाल में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए यशपाल …
हल्द्वानी, अमृत विचार। आखिरकार अपने अस्तित्व को बरकरार रखने की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल ही गया। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष और विधायक दल के उपनेता के नाम पर भी मुहर लग गई है।
बेहद चौंकाने वाले अंदाज में कांग्रेस ने हाल में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष की अहम जिम्मेदारी दी है। जबकि पूर्व विधायक करन माहरा को कांग्रेस का नया कप्तान बनाया है। वर्तमान विस चुनाव में खटीमा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी को हराकर विधायक बने भुवन कापड़ी को विधायक दल का उपनेता बनाया गया है। रविवार शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है।
