बहराइच: युवाओं ने जागरुकता पोस्टर लगाकर नशे के प्रति लोगों को किया जागरूक, बताये नुकसान
बहराइच। नशा सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए युवाओं की टीम ने रविवार को कैसरगंज तहसील व बाजार में पोस्टर लगाए। लोगों को नशा सेवन से होने वाले हानि के बारे में बताया गया। जिले के युवाओं की टीम विभिन्न कस्बे और बाजार में जाकर लोगों को नशे के सेवन …
बहराइच। नशा सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए युवाओं की टीम ने रविवार को कैसरगंज तहसील व बाजार में पोस्टर लगाए। लोगों को नशा सेवन से होने वाले हानि के बारे में बताया गया। जिले के युवाओं की टीम विभिन्न कस्बे और बाजार में जाकर लोगों को नशे के सेवन से दूर रहने के लिए जागरूक कर रहा है। उसी के तहत रविवार को युवाओं की टीम कैसरगंज में पहुंची।
विभिन्न स्थानों एवं नुक्कड़ पर जाकर लोगों से नशाखोरी होने वाले नुकसान बताए साथ ही जगह-जगह जागरुकता पोस्टर चिपकाए गए और टीम द्वारा सभी को जागरूक करते हुए बताया गया। लोगों को बताया गया कि नशा समाज के लिए एक प्रकार का अभिश्राप है।
देश प्रदेश अपने क्षेत्रों में हम सबको मिलकर नशाखोरी से लड़ना होगा और सभी से आग्रह करना होगा कि वे नशे से दूर रहें। हम सबको यह काम करना होगा। नशा सेहत के लिए नुकसानदायक है इसलिए नशा ना करें और ना ही किसी को करने दें। इस जागरुकता कार्यक्रम में योगेश मिश्रा एडवोकेट, अख्तर, श्यामू शुक्ला, ओंकार तिवारी एवं तमाम लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें; रुद्रपुर: हटाए गए स्वास्थ्यकर्मियों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू, शासन ने रिक्त पदों की सूची मांगी
