रामपुर: शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
मिलक, अमृत विचार। शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।एक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसा बिलासपुर मार्ग स्थित सिमरा मोड़ के समीप हुआ। हादसे की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को लेकर नगर के सरकारी अस्पताल आई। डाक्टरों ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया।वहीं गंभीर …
मिलक, अमृत विचार। शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।एक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसा बिलासपुर मार्ग स्थित सिमरा मोड़ के समीप हुआ। हादसे की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को लेकर नगर के सरकारी अस्पताल आई। डाक्टरों ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया।वहीं गंभीर रूप से घायल फुफेरे भाई वीरपाल को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
रविवार को फतेहगंज के गांव खिरका निवासी वीरपाल अपने फुफेरे भाई गुड्डू निवासी भादसर के साथ बाइक से शादी के कार्ड बांटने के लिए गए थे। वीरपाल की एक मई को शादी तय हुई है।गुड्डू भी वीरपाल के साथ बाइक से कार्ड बांटने के बाद बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे।बिलासपुर मार्ग स्थित सिमरा मोड़ के समीप सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार रोडवेज ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि वीरपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लगी भीड़ में हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस व पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को लेकर नगर के सरकारी अस्पताल आई।डॉक्टरों ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया।वहीं गंभीर रूप से घायल वीरपाल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।मृतक के फुफेरे भाई की शादी एक मई को होनी थी।
जिसके चलते घर में शादी की जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। हादसे के खबर से परिजनों की खुशियां मातम में बदल गई। हादसे के बाद रोडवेज बस चालक बस छोड़ कर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। लेकिन थाना केमरी और मिलक थाने के बीच सीमा विवाद में मामला फंस गया।जिसके चलते देर शाम तक पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए नही भेजा था। कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, हादसा किस क्षेत्र में है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
ये भी पढ़ें-
रामपुर में बाइपास पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, भीषण आग
