LSG vs RR, IPL 2022: रोमांचक मुकाबले में 3 रनों से हारी लखनऊ, बेकार गई स्टोइनिस की ताबड़तोड़ पारी
मुम्बई। शिमरॉन हेत्माएर की नाबाद 59 रन की आतिशी पारी और युजवेंद्र चहल (41 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को रविवार को आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में तीन रन से पराजय का स्वाद चखाया। राजस्थान ने 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन का …
मुम्बई। शिमरॉन हेत्माएर की नाबाद 59 रन की आतिशी पारी और युजवेंद्र चहल (41 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को रविवार को आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में तीन रन से पराजय का स्वाद चखाया।
राजस्थान ने 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम आठ विकेट पर 162 रन ही बना सकी। राजस्थान ने चार मैचों में तीसरी जीत दर्ज की जबकि लखनऊ को पांच मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
दोनों टीमें इस प्रकार
राजस्थान रॉयल्स: जॉस बटलर, रैसी वान डेर डुसेन, देवदत्त पड़िक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रियान पराग, कुलदीप सेन, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।
लखनऊ सुपर जायंट्स : लोकेश राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), मार्कस स्टॉयनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बदौनी , क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, दुश्मंता चमीरा, रवि बिश्नोई, आवेश खान।
