बरेली: सीएम के आदेशों के बाद क्षेत्र के तालाबों के जीर्णोद्धार की जगी उम्मीद, एसडीएम ने लेखपालो को दिए तालाब चिन्हित करने के निर्देश
अमृत विचार, नवाबगंज। सूबे के मुखिया के तालाबों के पुनरोद्धार कराए जाने के फरमान के बाद स्थानीए प्रशासन भी हरकत में आता नजर आ रहा है। एसडीएम ने लेखपालों को तालबों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि नगर के साथ ही गांव-देहात में तालाबों पर कब्जा करने की होड़ सी लगी …
अमृत विचार, नवाबगंज। सूबे के मुखिया के तालाबों के पुनरोद्धार कराए जाने के फरमान के बाद स्थानीए प्रशासन भी हरकत में आता नजर आ रहा है। एसडीएम ने लेखपालों को तालबों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि नगर के साथ ही गांव-देहात में तालाबों पर कब्जा करने की होड़ सी लगी है।
अधिकांशतः जिम्मेदारों के करीबी ही तालाबों की भूमि पर कब्जा जमाने का प्रयास करते हैं। हाल ही में नगर के जेपीएन कॉलेज के पीछे के तालाब के साथ ही निकटवर्ती गांव याकूबपुर के तालाब खासे चर्चा मे रहे हैं। याकूबपुर के तालाब पर कुछ कब्जों पर एसडीएम राजीव कुमार शुक्ला ने बुल्डोजर चलवाया तो पक्के निर्माण बाकी रह गए, वहीं नगर के जेपीएन के पीछे के तालाब पर पहले से ही कब्जे होते आ रहे हैं।
वही अब नगर पालिका ने तालाब में नगर का कूड़ा डालकर कब्जा करने बालों का सहयोग करना शुरू कर दिया है। यही नहीं नगर पालिका ने कुछ लोगों को नजराना की रसीद काटकर कब्जे भी करवा दिए जिनमें से एक पर तो सरकारी आवास का निर्माण भी शुरू कराया जा चुका है। हल्का लेखपाल ने मामला सुर्खियों में आने के बाद इसको रुकवा दिया है। फिलाहल सूबे के मुखिया के तालाबों के पुनरोद्धार के आदेशों के बाद एसडीएम राजीव कुमार शुक्ला मे तालाबों को लेकर लेखपालों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें-
