बरेली: सजगता जांचने को नगर आयुक्त ने गांधी उद्यान में की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अफसर ज्यादा से ज्यादा जनता से जुड़ें। सिटीजन इंगेजमेंट पर ज्यादा ध्यान दें। स्वच्छता सर्वेक्षण में टीम आने वाली है। सभी अफसर-कर्मचारियों को सिटी प्रोफाइल के तहत जहां कोई कमी दिखे उसे तत्काल पूरा कराएं। यह बात नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने गांधी उद्यान बैठक में कही। अफसरों की सजगता परखने के …

बरेली, अमृत विचार। अफसर ज्यादा से ज्यादा जनता से जुड़ें। सिटीजन इंगेजमेंट पर ज्यादा ध्यान दें। स्वच्छता सर्वेक्षण में टीम आने वाली है। सभी अफसर-कर्मचारियों को सिटी प्रोफाइल के तहत जहां कोई कमी दिखे उसे तत्काल पूरा कराएं। यह बात नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने गांधी उद्यान बैठक में कही।

अफसरों की सजगता परखने के लिए नगर आयुक्त ने सुबह सुबह गांधी उद्यान में बैठक की। यह बैठक खुले उद्यान में नहीं बल्कि उद्यान में खुली कैंटीन परिसर में रही। नगर निगम में सभी विभागों के अफसर सुबह सुबह मौके पर पहुंच गए थे। वहां नगर आयुक्त ने कहा कि हैशटेग स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 और हैशटैग स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 बरेली का ज्यादा से ज्यादा प्रचार कराएं।

सर्वे को आने वाली टीम के पास कई श्रेणियां हैं। जिसके तहत वह बरेली नगर निगम का काम देखेगी और जिस श्रेणी में उसे नगर निगम का काम पसंद आया तो उसका इनाम नगर निगम को मिल सकता है। बैठक में निगम के सभी अफसर मोजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: मीरगंज क्षेत्र में खूब फल फूल रहा है स्मैक का धंधा

संबंधित समाचार