मथुरा: बांके बिहारी मंदिर के पास कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास अतखम्भा बाजार में राधाबल्लभ कपड़े की दुकान है। दुकान में अज्ञात कारणों से सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और तीन मंजिला दुकान को पूरी तरह चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल आग …

मथुरा। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास अतखम्भा बाजार में राधाबल्लभ कपड़े की दुकान है। दुकान में अज्ञात कारणों से सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और तीन मंजिला दुकान को पूरी तरह चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।

आग लगने की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी देर तक जब सफलता नहीं मिली, तो दुकान का शटर और दीवार तोड़कर उसमें अंदर रास्ता बनाया गया। दुकान में भगवान पोशाक, मुकुट और श्रृंगार का सामान भरा होने के कारण काबू पाने में दिक्कत आ रही है।

आग इतनी भयंकर थी कि उसे काबू पाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां भी कम पड़ गईं। व्यस्ततम बाजार और संकरे रास्ते होने के कारण दमकल की गाड़ियों को अंदर आने जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर निगम के टैंकरों और आसपास के लोगों द्वारा पानी की सप्लाई दी गई।

पढ़ें- सीएम योगी के जनता दरबार में फरियादियों की पीड़ा सुनने के बाद गौशाला में की गायों की सेवा

संबंधित समाचार