बहराइच: यज्ञशाला में श्रद्धालुओं ने डाली आहुति, SDM के साथ अन्य का हुआ सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कैसरगंज के परसेंडी में स्थित माता भगवती कुंज आश्रम ने चल रहे मंत्र जप और अनुष्ठान में उपजिलाधिकारी पहुंचे। सभी ने पूजा अर्चना की। एसडीएम के साथ अन्य अधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। कैसरगंज के परसेंडी में गायत्री परिवार रचनात्मक केंद्र माता भगवती कुंज आश्रम में मंत्र जप समेत अन्य कार्यक्रम चल …

बहराइच। कैसरगंज के परसेंडी में स्थित माता भगवती कुंज आश्रम ने चल रहे मंत्र जप और अनुष्ठान में उपजिलाधिकारी पहुंचे। सभी ने पूजा अर्चना की। एसडीएम के साथ अन्य अधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया।

कैसरगंज के परसेंडी में गायत्री परिवार रचनात्मक केंद्र माता भगवती कुंज आश्रम में मंत्र जप समेत अन्य कार्यक्रम चल रहे हैं। रामनवमी के पावन पर्व पर गायत्री परिवार रचनात्मक केन्द्र माता भगवती कुंज आश्रम में नव दिवसीय गायत्री मंत्र जप, व्रत, अनुष्ठान, करने वाले,भाई बहनों ने पंच कुण्डीय यज्ञ मे यज्ञ भगवान को आहुतियां समर्पित की।

मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल साथ में तहसीलदार शिवप्रसाद ने माँ गायत्री मंदिर व महाकालेश्वर मंदिर में पूजन अर्चन कर,आश्रम परिसर में बने हुए यज्ञशाला में सभी साधकों के साथ यज्ञ भगवान को आहुतियां समर्पित की तथा गायत्री परिवार के लाडली प्रसाद वर्मा पीत वस्त्र गायत्री परिवार का गमछा देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि एसडीएम ने आये हुए सभी कार्यकर्ता भाई बहिनों को रामनवमी की बधाई देते हुए यज्ञ के साथ, विभिन्न संस्कार समपन्न हुए जैसे पुसंवन ,नामकरण, अन्नप्राशन, विद्यारम्भ आदि भागीदारी रही। अंत में सभी को प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

पढ़ें-Masters Tournament 2022 : स्कॉटी शेफलर ने जीता मास्टर्स का खिताब, दुनिया के नंबर-1 गोल्फर बने

संबंधित समाचार