आगरा: ग्रीन गैस की पाइप लाइन में लगी आग, मचा हड़कंप
आगरा। थाना न्यू आगरा के नगला बूढ़ी क्षेत्र में सोमवार सुबह ग्रीन गैस की पाइप लाइन में आग लगने से हड़कंप मच गया। पाइप लाइन के पास स्तिथ दुकानदार इस समय दहशत आ गए, जिसके बाद आग बुझाने की हर संभव कोशिश की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना दमकल विभाग …
आगरा। थाना न्यू आगरा के नगला बूढ़ी क्षेत्र में सोमवार सुबह ग्रीन गैस की पाइप लाइन में आग लगने से हड़कंप मच गया। पाइप लाइन के पास स्तिथ दुकानदार इस समय दहशत आ गए, जिसके बाद आग बुझाने की हर संभव कोशिश की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना दमकल विभाग को दी।
जिले के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी में नाले के बगल से निकल रही ग्रीन गैस की पाइप लाइन में आग लग गई। जिससे आसपास में दुकान करने वाले लोग दहशत में हैं। दरअसल, यह पाइप लाइन कई दुकानों के सामने से होकर गुजर रही है। जिसमें आग लगी तो दुकानदारों को डर सताने लगा। आग लगने के कारण मौके पर हर आदमी आग को अपने तरीके से बुझाने में जुट गया।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्षेत्रीय लोगों के साथ आग बुझाने में जुट गई। आग इतनी भयंकर है कि नाले के ऊपर रखे हुए पत्थरों के बीच में से लपटें निकल रही हैं। साथ ही करीब 20 से 30 मीटर के पूरे नाले में आग ही आग दिखाई दे रही है।
नगला के लोग पानी से आग को बुझाने में लगे हैं, लेकिन उन्हें सफलता प्राप्त नहीं हो रही। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी है। लेकिन खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंची थी।
पढ़ें- बरेली: विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप की एनओसी निरस्त
