भागलपुर में दो ट्रकों की टक्कर में 2 लोगों की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के जीरोमाइल थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बाईपास ऊपरीपुल के समीप दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में एक ट्रक के …

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के जीरोमाइल थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बाईपास ऊपरीपुल के समीप दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई।

इस घटना में एक ट्रक के चालक रंजीत शर्मा (43) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान ट्रक के सह चालक की मौत हो गई। मृतक की तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है।

सूत्रों ने बताया कि मृतक चालक सहरसा जिले के सौर बाजार क्षेत्र का निवासी था और वह भागलपुर से ट्रक लेकर सहरसा की ओर जा रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

ये भी पढ़ें-

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता