ट्विटर के बोर्ड में शामिल नहीं होंगे एलन मस्क, सीईओ पराग अग्रवाल ने बताई वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका)। टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क (Elon Musk) पूर्व घोषणा के मुताबिक, अब ट्विटर (Twitter) के निदेशक मंडल में शामिल नहीं होंगे। अरबपति मस्क ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक बने हुए हैं। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ( CEO Parag Agrawal ) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। एलन मस्क …

सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका)। टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क (Elon Musk) पूर्व घोषणा के मुताबिक, अब ट्विटर (Twitter) के निदेशक मंडल में शामिल नहीं होंगे। अरबपति मस्क ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक बने हुए हैं। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ( CEO Parag Agrawal ) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। एलन मस्क ने सप्ताहांत में ट्विटर पर संभावित बदलावों का सुझाव दिया था, जिसमें साइट को विज्ञापन-मुक्त बनाना भी शामिल है। ट्विटर के 2021 राजस्व का लगभग 90 प्रतिशत विज्ञापनों से आया।

पराग अग्रवाल का ट्वीट
ट्विटर सीईओ पराग अग्रवाल ने अपने ट्वीट के साथ एक नोट भी शेयर किया है। इस नोट में उन्होंने बताया है- एलन मस्क ने उनके बोर्ड में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। यहां मैं आपसे वह बातें शेयर कर रहा, जो हुआ है।

एलन मस्क कंपनी के लिए एक भरोसेमंद सहायक
अग्रवाल ने अपने नोट में लिखा, ‘‘बोर्ड में एलन मस्क की नियुक्ति आधिकारिक तौर पर 4/9 से प्रभावी होनी थी, लेकिन एलन ने उसी सुबह स्पष्ट किया कि वह बोर्ड में शामिल नहीं होंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​​​है कि यह बेहतरी के लिए है।’’ अग्रवाल ने मस्क के निर्णय के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। उन्होंने लिखा, ‘‘ट्विटर बोर्ड का मानना ​​​​है कि एलन को कंपनी के एक भरोसेमंद सहायक के रूप में माना जाता है, जहां उन्हें सभी बोर्ड सदस्यों की तरह कंपनी और हमारे सभी शेयरधारकों के सर्वोत्तम हित में कार्य करना है, यह सबसे बेहतर रास्ता है।’’

ये भी पढ़ें : शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 17,690 से नीचे

 

संबंधित समाचार