शुरू हुई वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के ‘बवाल’ की शूटिंग, इस दिन फिल्म होगी रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने लखनऊ में फिल्म ‘बवाल’ की शूटिंग शुरू कर दी है। दोनों एक्टर्स ने अपनी आने वाली फिल्म बवाल की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के फ्लोर पर आने की जानकारी फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी की पत्नी अश्विनी अय्यर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने लखनऊ में फिल्म ‘बवाल’ की शूटिंग शुरू कर दी है। दोनों एक्टर्स ने अपनी आने वाली फिल्म बवाल की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के फ्लोर पर आने की जानकारी फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी की पत्नी अश्विनी अय्यर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के क्लैपबोर्ड की एक फोटो शेयर कर दी है।
इस मुहूर्त शॉट के झलक शेयर कर उन्होंने लिखा, “बवाल हैप्पीनेस शुरू होती है। साजिद सर की जोशीली मुस्कान और वर्दा खान नाडियाडवाला की याद आ रही है। क्योंकि शूटिंग शानदार इंसान और अभिनेता वरुण धवन और जान्हवी कपूर के साथ शुरू हो चुकी है। वरुण और जान्हवी कपूर का आभार।”
साजिद नाडियाडवाला निर्मित और नितेश तिवारी निर्देशित ‘बवाल’ 07 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पढ़ें-Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा के लिए आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
