मुरादाबाद : कम दहेज मिलने पर महिला को दिया तलाक, पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कम दहेज मिलने पर ससुराल वालों ने महिला का उत्पीड़न किया और पति ने तलाक देकर घर से निकाल दिया। इससे पूर्व जेठ ने उसके साथ अश्लीलता की और अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया। आरोपियों ने महिला को बंधक बनाकर पीटा और दूसरी शादी की धमकी दी। वहीं  पीड़िता की शिकायत …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कम दहेज मिलने पर ससुराल वालों ने महिला का उत्पीड़न किया और पति ने तलाक देकर घर से निकाल दिया। इससे पूर्व जेठ ने उसके साथ अश्लीलता की और अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया। आरोपियों ने महिला को बंधक बनाकर पीटा और दूसरी शादी की धमकी दी। वहीं  पीड़िता की शिकायत पर मझोला पुलिस ने इस मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर नई आबादी मोहम्मद जान मस्जिद के पीछे रहने वाली आशकारा के अनुसार, उसका निकाह पांच महीने पूर्व मोहल्ले में ही रहने वाले शान मोहम्मद के साथ हुआ था। शादी के बाद ही शान मोहम्मद, अब्दुल रहीम, फहीम, गुलसभा, गुलप्सा और जब्बार मानसिक तथा शारीरिक रूप से तंग करने लगे। जेठ फहीम ने कई बार अश्लीलता की। जबरन अवैध संबंध बनाने का प्रयास भी किया। आठ अप्रैल की रात पति ने कमरे में बंद करके उसे जमकर पीटा। नौ अप्रैल की सुबह उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया और दूसरी शादी करने की धमकी दी।

पीड़िता किसी तरह मायके पहुंची और आपबीती बताई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट करने, तीन तलाक आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: युवक की जहर के सेवन से संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार