अयोध्या: युवक ने की किशोरी से छेड़खानी, मां ने पुलिस से की शिकायत
अयोध्या। जिले में बेटियों के साथ वारदातें नहीं थम रही हैं। हर दूसरे तीसरे दिन घटनाएं सामने आ रहीं हैं। अब कुमारगंज थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बजाए जांच की बात कर रही है। थाना कुमारगंज अंतर्गत नगर पंचायत कुमारगंज क्षेत्र की …
अयोध्या। जिले में बेटियों के साथ वारदातें नहीं थम रही हैं। हर दूसरे तीसरे दिन घटनाएं सामने आ रहीं हैं। अब कुमारगंज थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बजाए जांच की बात कर रही है।
थाना कुमारगंज अंतर्गत नगर पंचायत कुमारगंज क्षेत्र की एक किशोरी सोमवार सुबह शौच के लिए जंगल की ओर गई हुई थी। उसी बीच गांव का ही एक युवक उसके पास जा पहुंचा और झाड़ियों की ओर खींच ले गया। युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। इसी दौरान गांव के बच्चे अचानक पहुंच गए।
बच्चों को देखते ही युवक मौके से भाग निकला। पीड़िता ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन नाबालिग किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता की मां ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष कुमारगंज वीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में मृत मिला बाघ, 15 दिन में राज्य में पांच बाघों की मौत
