कन्नौज: महिला सुरक्षा टीम ने फैलाई जागरुकता, महिलाओं और छात्राओं को दिया प्रशिक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। जिले में महिला सुरक्षा दल टीम ने शहर व कस्बा में भ्रमण के दौरान महिलाओं और छात्राओं को एन्टी रोमियो अभियान से अवगत कराते हुए उन्हें किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु वीमेन पावर लाइन 1090‚ 1098‚ 181‚ 1076‚ यूपी–112 ऑपरेशन कवच के बारे में बताया। कन्नौज जिले में महिला सुरक्षा दल टीम …

कन्नौज। जिले में महिला सुरक्षा दल टीम ने शहर व कस्बा में भ्रमण के दौरान महिलाओं और छात्राओं को एन्टी रोमियो अभियान से अवगत कराते हुए उन्हें किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु वीमेन पावर लाइन 1090‚ 1098‚ 181‚ 1076‚ यूपी–112 ऑपरेशन कवच के बारे में बताया।

कन्नौज जिले में महिला सुरक्षा दल टीम ने महिला सशक्तिकरण के तहत एंटी रोमियो अभियान को लेकर शहर व कस्बे में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर गोष्ठी का आयोजन किया।

इस दौरान 1090 और 181 हेल्पलाइन से छात्राओं और महिलाओं को जानकारी दी। सोमवार को एंटी रोमियो टीम ने कोचिंग संस्थानों पर पहुंचकर गोष्ठी का आयोजन कर छात्राओं को महिला सुरक्षा लिए हेल्पलाइनों की जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने भ्रमण के दौरान सड़कों पर निकल रही महिलाओं और छात्राओं को भी सुरक्षा हेल्पलाइनों की जानकारी देते हुए सुरक्षा के मुख्य टिप्स दिए। इस दौरान एंटी रोमियो टीम प्रभारी हेमलता सहित महिला कांस्टेबल शामिल रहीं।

पढ़ें- दूसरे टेस्ट मैच के बीच में कोरोना ने लगाई सेंध, दक्षिण अफ्रीका के दो खिलाड़ी संक्रमित

संबंधित समाचार