अमरोहा : बाइक के सामने कुत्ता आने से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। घर से बाइक पर सवार होकर दूध लेकर जा रहे युवक के सामने कुत्ता आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक गिरने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अहरौला अहमद यारखां …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। घर से बाइक पर सवार होकर दूध लेकर जा रहे युवक के सामने कुत्ता आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक गिरने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अहरौला अहमद यारखां निवासी मनोज पुत्र शिवलाल अपनी बाइक पर दूध लादकर हसनपुर की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह चकोरी मार्ग से होते हुए जा रहा था। तभी अचानक सामने से आए कुत्ते में उसकी बाइक की टक्कर हो गई।
जिसकी वजह से वह सड़क पर जा गिरा और इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया राह में चलते राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस घायल को उठाकर सीएचसी ले आई। जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल के परिजनों को भी सूचना दे दी गई और परिजन भी सरकारी अस्पताल पहुंच गए है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : मुस्लिम दंपति ने दी ‘धर्म परिवर्तन’ की धमकी, एएसपी से लगाई न्याय की गुहार
