तेल की कीमतों में वृद्धि के मद्देनजर ईंधन का इस्तेमाल कम करें: जगदीप धनखड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि तेल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के मद्देनजर, लोगों को पेट्रोलियम उत्पादों का उपयोग कम कर देना चाहिए। पिछले 16 दिन से ईंधन के मूल्य में वृद्धि के बाद शहर में पेट्रोल 115.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.83 रुपये प्रति …

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि तेल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के मद्देनजर, लोगों को पेट्रोलियम उत्पादों का उपयोग कम कर देना चाहिए। पिछले 16 दिन से ईंधन के मूल्य में वृद्धि के बाद शहर में पेट्रोल 115.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

पेट्रोलियम संरक्षण के मुद्दे पर इंडियन आयल कॉर्पोरेशन और अन्य तेल विपणन कंपनियों की ओर से आयोजत एक कार्यक्रम में धनखड़ ने कहा कि तेल की कीमतों में वृद्धि पर लोग अपनी चिंताएं व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, सबसे अच्छा उपाय है कि हर बार जब तेल की कीमत में इजाफा हो तब उसका उपयोग कम कर दिया जाए। ऊर्जा का इस्तेमाल कम करने से धरती और देश की अर्थव्यवस्था को राहत मिलेगी क्योंकि पेट्रोलियम उत्पादों का आयात देश के संसाधनों की बर्बादी है।

धनखड़ ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पाद जीवाश्म ईंधन हैं जिनका दोबारा उपयोग नहीं किया जा सकता और उनके पुनर्निर्माण में लाखों साल का वक्त लगता है। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्पादों के बेतहाशा उपभोग पर रोक लगनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें-

राजस्थान: बजट घोषणा के अनुसार नए विद्युत कनेक्शन जारी करने का बनेगा रोडमेप- पेट्रोलियम एवं ऊर्जा अतिरिक्त मुख्य सचिव

 


संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन