हिंसा बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार- सीएम बोम्मई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उडुपी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि राज्य में कानून का उल्लंघन या हिंसा बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार। बोम्मई आज यहां हेलीपैड पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि हमारी संवैधानिक रूप से गठित सरकार है। हम कानून और व्यवस्था और समानता के दृष्टिकोण से काम करते हैं। …

उडुपी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि राज्य में कानून का उल्लंघन या हिंसा बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार। बोम्मई आज यहां हेलीपैड पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि हमारी संवैधानिक रूप से गठित सरकार है। हम कानून और व्यवस्था और समानता के दृष्टिकोण से काम करते हैं। अगर वे अपने विचारों को बढ़ावा देते हैं तो कोई बात नहीं।

बोम्मई ने कहा कि सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी प्रकार के कानून उल्लंघन या किसी प्रकार की हिंसा की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग कानून को अपने हाथों में लेंगे उनके खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी।

विपक्ष के आरोपों के जवाब में बोम्मई ने कहा कि काम खुद बोलती हैं। हमें बात नहीं करनी चाहिए। हम जानते हैं कि कब निर्णय लेना है और क्या कार्रवाई करनी है। आपको उनसे कुछ सीखने की जरूरत नहीं है। हमारा राज्य शांति और व्यवस्था का सबसे प्रगतिशील राज्य है। राज्य अपनी रक्षा करना जानता है। हम इसे कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें-

तेल की कीमतों में वृद्धि के मद्देनजर ईंधन का इस्तेमाल कम करें: जगदीप धनखड़

संबंधित समाचार