रुद्रपुर: विदेश भेजने के नाम पर 3.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। विदेश भेजने के नाम पर पीड़ित से 3.50 लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तीन नामजद सहित एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिटी वन कॉलोनी निवासी ने पुलिस …

रुद्रपुर, अमृत विचार। विदेश भेजने के नाम पर पीड़ित से 3.50 लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तीन नामजद सहित एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिटी वन कॉलोनी निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कनाडा जाने के लिए मेट्रोपोलिस निवासी अपने दोस्त गुरवंत सिंह से जिक्र किया।

जिस पर उसने बताया कि उनका संबंधी नेताजीनगर थाना दिनेशपुर निवासी मनमोहन सिंह विदेश भेजने का कार्य करता है। उसने अपने संबंधी से मिलवाया। वार्ता में उसने विदेश कनाडा भेजने का खर्च 20 लाख रुपये बताया और फाइल तैयार करने को 50 हजार रुपये एडवांस की मांग की। उन्होंने 16 जनवरी 2021 को मनमोहन सिंह द्वारा बताये जसविंदर सिंह के खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद मनमोहन सिंह ने आइलेट्स की पढ़ाई व परीक्षा और मार्कशीट के लिए तीन लाख रुपये की मांग की, जिसे उसने मनमोहन के बताये व्यक्ति अर्शदीप के खाते में कर दिया।

जिसे एक अन्य ने 20 फरवरी 2021 को उसके खाते से निकाल भी लिये है। कुछ समय बीतने के बाद मनमोहन ने उन्हे व्हाट्सअप पर एक मार्कशीट भी भेजी और जल्द ही कनाडा भेजने की बात कही। काफी समय बीतने के बाद भी जब उसे विदेश भेजने की कोई कार्यवाही नहीं हुई तो पीड़ित ने मनमोहन से संपर्क किया।

लेकिन उसने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। संदेह होने पर पीड़ित ने मार्कशीट की जांच कराई तो वह फर्जी निकली। पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर आरोपी ने उसे दो चेक सौंपे। जोकि बाउंस हो गये। आरोपी से संपर्क करने पर वह धमकी देने लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार