बरेली: शाह शराफत मियां का छमाही उर्स शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दरगाह शाह शराफत मियां पर छमाही उर्स शुरू हो गया है। तीन रोजा उर्स में पहले दिन सोमवार को कुरानख्वानी का आयोजन किया गया। उसके बाद सुबह से लेकर देर शाम तक दरगाह पर अकीदतमंदों के आने का सिलसिला जारी रहा। तीन रोजा उर्स में 13 अप्रैल को कुल शरीफ की रस्म …

बरेली, अमृत विचार। दरगाह शाह शराफत मियां पर छमाही उर्स शुरू हो गया है। तीन रोजा उर्स में पहले दिन सोमवार को कुरानख्वानी का आयोजन किया गया। उसके बाद सुबह से लेकर देर शाम तक दरगाह पर अकीदतमंदों के आने का सिलसिला जारी रहा। तीन रोजा उर्स में 13 अप्रैल को कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी।

रमजान की 9 तारीख से शाह मौलाना शराफत अली मियां का 55 वां छमाही उर्स का आगाज हो गया। उर्स के पहले दिन का आगाज सुबह तिलावत ख्वानी और फातिहा ख्वानी से हुआ। तीन रोजा उर्स के सभी कार्यक्रम शाह मुहम्मद सकलैन मियां की सरपरस्ती में खानकाह ए शराफतिया सकलैनिया पर अदा किए जाएंगे। दरगाह पर पहुंचकर लोग गुलपोशी और चादरपोशी करते रहे। शाम को असर की नमाज के बाद फातिहा हुई। उसके बाद दरगाह पर रोजा इफ्तार कराया गया। रात में तरावीह की नमाज के बाद जिक्र ए अल्लाह हू की महफिल सजी। मीडिया प्रभारी हमजा सकलैनी ने बताया कि 13 अप्रैल को शाम 5:30 बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी।

संबंधित समाचार